Top Ad 728x90

APNI KHABAR

सोमवार, 22 अगस्त 2016

Agra:अमीन भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र हो चुका था लीक!

अमीन पद के लिए राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रविवार को हुई परीक्षा का पर्चा पहले ही लीक हो जाने की खबर है| ताजगंज स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज में बागपत का एक युवक पकड़ा गया जिसके पास से व्हाट्सएप ग्रुप चैटिंग का का प्रिंट आउट था जिसपर कुछ बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर अंकित थे। आरोपित के खिलाफ ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नगर निगम इंटर कॉलेज के प्रिंसीपल अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि नकल करते एक को परीक्षार्थी को पकड़ा है। आरोपित का नाम कुलदीप सिंह है। वह मेरठ के आईएमपी कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। मूलत: बागपत का रहने वाला है। कुलदीप के बराबर में बैठी एक युवती ने नकल की जानकारी दी थी। तलाशी में एक पर्ची मिली। जिसमें प्रश्नों के उत्तर के विकल्प क्रम से लिखे हुए थे। प्रिंट आउट व्हाट्स ग्रुप से लिया गया था। आरोपित का मोबाइल चेक किया गया। उसमें अमीन नाम से एक ग्रुप बना हुआ था। ग्रुप एडमिन कोई राजेंद्र था। ग्रुप में 13 सदस्य थे। सभी को प्रश्नपत्र का हल भेजा गया था। मतलब अन्य सभी भी कहीं न कहीं परीक्षा दे रहे होंगे। राजेंद्र कौन है। कहां का निवासी है। आरोपित ने इस संबंध में पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया। पुलिस यह मानकर चल रही है कि इस खेल के पीछे कोई नेटवर्क है। जांच के दौरान सभी नाम सामने आ जाएंगे। पुलिस ने व्हाट्स ग्रुप में जुड़े सभी सदस्यों के नंबर की डिटेल निकलवाई है जिससे अन्य लोगों की धरपकड़ भी हो सके|

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Top Ad 728x90