Top Ad 728x90

APNI KHABAR

मंगलवार, 16 अगस्त 2016

सोशल मीडिया पर वायरल हुयी केजरीवाल की नींद से 'जंग'!

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिस समय  देश के 14वें प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से आवाम को संबोधित कर रहे थे उस समय देश की राजधानी के मुख्यमंत्री नींद से जंग लड़ रहे थे! दरअसल मोदी के भाषण के दौरान केजरीवाल की तस्वीरें मीडिया के कैमरों में कैद हुयी जिनमें वे झपकी लेते हुए लगे| तस्वीरें मीडिया में आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया| हालाँकि आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने इसे मीडिया का पूर्वाग्रह बताया है|
उन्होंने ट्वीट किया, "मीडिया इतना पूर्वाग्रह से ग्रस्त क्यों है? सिर्फ़ आप/केजरीवाल को निशाना बनाता है? जेटली/पर्रिकर सो रहे थे, मीडिया उनको नहीं दिखा रहा है? क्यों? क्यों?"
Image copyright
TWITTER


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Top Ad 728x90