Top Ad 728x90

APNI KHABAR

बुधवार, 21 सितंबर 2016

अमर सिंह अब होंगे सपा के राष्ट्रीय महासचिव!

अमर सिंह को समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्हें यह पद समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दिया है। मुलायम सिंह यादव की तरफ से 20 सितंबर को लिखा गया, ‘प्रिय अमर सिंह, आपको समाजवादी पार्टी महामंत्री नियुक्त किया जाता है। मुझे आशा है आप आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’ 
अमर सिंह की हाल ही में सपा में वापसी हुई है। इसके बाद मुलायम सिंह ने उन्‍हें राज्‍य सभा के लिए चुना था। जया प्रदा और अमर सिंह को फरवरी 2010 में सपा से निकाल दिया गया था। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गई थी। अमर सिंह ने बाद में राष्‍ट्रीय लोक मंच नाम से पार्टी बनाई थी। लेकिन पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Top Ad 728x90