Top Ad 728x90

APNI KHABAR

गुरुवार, 3 नवंबर 2016

रथयात्रा पर निकले अखिलेश का भरोसा-काम की बदौलत फिर बनेगी सरकार


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि यूपी को विकास के पथ पर ले जाने और जनता की भलाई के लिए पिछले करीब चार वर्षों के दौरान सरकार ने कई ऐतिहासिक काम किए हैं| इन्हीं की बदौलत प्रदेश में एक बार फिर सपा की सरकार बनेगी|

अखिलेश ने लखनऊ स्थित लॉ मार्टिनियर ग्राउंड में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, 'सरकार ने पिछले चार वर्षों में कई काम किए हैं| आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, लखनऊ मेट्रो, समाजवादी पेंशन, लैपटप वितरण सहित कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिसका सीधा लाभ जनता को मिला है|'

अखिलेश ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि रथयात्रा को सफल बनाने के साथ ही पांच नवंबर को पार्टी के रजत जयंती समारोह को भी सफल बनाना है|
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की सरकार ने शहरों को गांवों से जोड़ने का काम किया है| जिला मुख्यालयों को भी गांवों से जोड़ने का काम किया गया है| जनता को भरपूर बिजली मुहैया कराई जा रही है| समाजवादी पेंशन योजना के तहत 55 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं|

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Top Ad 728x90