Top Ad 728x90

APNI KHABAR

Sunday, 7 August 2016

पार्टी नेता पर गंभीर आरोप लगाने वाले विधायक आबिद रजा सपा से सस्पेंड

बदायूं से अपनी ही पार्टी के एक बड़े नेता पर गोहत्या और अवैध खनन में शामिल होने का आरोप लगाने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक आबिद रजा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है|

बदायूं जिला कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर फैसला
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला कार्यकारिणी बदायूं के प्रस्ताव पर विचार करते हुए विधायक आबिद रजा को पार्टी और विधानसभा मंडल दल से निलंबित कर दिया| सपा की बदायूं जिला कार्यकारिणी की 6 अगस्त 2016 की बैठक में आबिद रजा को पार्टी विरोधी गतिविधियों, अवैध कार्यों और पार्टी संगठन के निर्देशों के विपरीत कार्यों में लिप्त होने के कारण कार्यवाही करने का प्रस्ताव किया गया था|
गौरतलब है कि आबिद रजा ने साफ तौर पर इस नेता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन ये जरूर कहा कि ये बड़ा सफेदपोश नेता है| माना जा रहा है कि रजा का इशारा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव की तरफ है| धर्मेंद्र यादव बदायूं से सांसद हैं|
रजा ने बताया जान का खतरा
रजा ने कहा कि ये नेता उनकी हत्या की भी करा सकता है| उन्होंने कहा था कि गाय, गंगा और सड़क का कटना नहीं रुका तो दर्जा मंत्री के पद से जुम्मेरात इस्तीफा दे दूंगा| रजा ने यह भी कहा था कि वे इस नेता का नाम विधानसभा में ही बताएंगे|

0 comments:

Post a Comment

Top Ad 728x90