समाजवादी पार्टी में मची उथल-पुथल फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है| पार्टी खेमों में बंटी नज़र आ रही है जिसमें एक खेमा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थकों का जबकि दूसरा खेमा मुलायम-शिवपाल समर्थकों का नज़र आ रहा है| अब चर्चा है कि अखिलेश यादव के समर्थन में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखने वाले एमएलसी उदयवीर सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया गया है| इससे पूर्व में भी अखिलेश के समर्थन में खुलकर मैदान में उतरे सपाइयों की पार्टी से छुट्टी कर दी गयी थी|
मीडिया ख़बरों के अनुसार पार्टी से निलंबित किये जाने पर उदयवीर ने कहा, 'नेताजी जो फैसला करेंगे वो मैं मानूंगा. मैंने जो भी लिखा उस पर कायम हूं| अखिलेश जी के साथ जो हुआ वह गलत है| मैंने जो भी लिखा वह सही है| ऐसा पहले भी हुआ है कि पार्टी में लोगों को निकाला गया है| लेकिन बाद में गलती का एहसास हुआ तो वापस भी लिया गया. लेटर लिखने का कोई अफ़सोस नहीं है. पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूँ|'
उदयवीर सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई अफ़सोस नहीं है| वे मुख्यमंत्री जी के साथ हैं| उन्होंने कहा कि अभी उन्हें चिट्ठी नहीं मिली है| आधिकारिक तौर पर जब लेटर मिल जाएगा तो वे नेताजी से मुलाकात करके अपना पक्ष रखेंगे|
0 comments:
Post a Comment