18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अम्बाला शहर में जन्मे पद्मश्री पुरस्कार विजेता बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह निधन हो गया| ओम पुरी 66 साल के थे| ओम पुरी ने बॉलीवुड के अलावा ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान दिया|
1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी| बाद में अपने निजी थिएटर ग्रुप "मजमा" की स्थापना की| ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी| वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म "आक्रोश" ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई|
0 comments:
Post a Comment