Top Ad 728x90

APNI KHABAR

Friday, 23 February 2018

नगर निगम के जेई को पीटने के आरोप में भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फर्म का होर्डिंग हटाने को लेकर हुआ विवाद

विधायक बोले छवि खराब करने का प्रयास

चौराहे पर लगे अपनी फर्म के अवैध होर्डिग हटाए जाने पर भाजपा विधायक चौ. उदयभान सिंह के बेटे ने गुरुवार को आपा खो दिया। पुलिस के सामने बीच सड़क पर नगर निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) को पीटा फिर घसीटते हुए किनारे ले गए। वहां भी उसकी लात-घूंसों से पिटाई की। इस दौरान इंस्पेक्टर लोहामंडी मूकदर्शक बने रहे। दबंगों के चले जाने के बाद इंस्पेक्टर जेई को ही अपने साथ ले गए। एक घंटे तक पुलिस लाइन में बैठाने के बाद अधिकारियों के पहुंचने पर छोड़ा। जेई ने विधायक पुत्र और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी, इस पर देर शाम विधायक पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।

हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने 19 फरवरी से शहर में लगे अवैध होर्डिग्स को हटाने का अभियान शुरू किया है। गुरुवार दोपहर एक बजे नगर निगम की टीम जयपुर हाउस पहुंची। जेई अमित कुमार की निगरानी में कई अवैध होर्डिग्स उतरवाए गए। यहां से दोपहर दो बजे टीम कोठी मीना बाजार पहुंची। चौराहे के 50 मीटर के दायरे में डेढ़ दर्जन होर्डिग्स लगे थे। कुछ वैध तो कुछ अवैध थे। भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के शांति स्वीट्स का भी होर्डिग लगा था। नगर निगम के दो कर्मचारियों ने इस होर्डिग को हटाना शुरू किया। तभी स्वीट हाउस के चार कर्मचारी पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने आते ही निगम के कर्मचारियों को गाली देना शुरू कर दिया। होर्डिग हटाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी, लेकिन जेई ने उनकी नहीं सुनी। होर्डिग को गिरा दिया गया। होर्डिग गिरने की जानकारी स्वीट हाउस के कर्मचारियों ने भाजपा विधायक चौ. उदयभान के बेटे देवेंद्र सिंह उर्फ दीपू चौधरी को दी। जेई का आरोप है कि देवेंद्र, विधायक लिखी नीले रंग की इनोवा से पहुंचे। वे लाल रंग की जैकेट पहने हुए थे। देवेंद्र और स्वीट हाउस के कर्मचारियों ने उनको पकड़ लिया। उन्होंने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्हें घसीटते हुए सड़क किनारे स्थित नर्सरी की ओर ले गए। निगम के कर्मचारी डर के कारण छिप गए। किसी ने उनको बचाने का प्रयास नहीं किया। इस बीच लोहामंडी इंस्पेक्टर राजेश कुमार वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देख, वह जीप से उतरे। इंस्पेक्टर के सामने ही मारपीट चल रही थी। इंस्पेक्टर ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय उनको ही अपनी जीप में बैठा लिया। एक घंटे तक जेई अमित पुलिस लाइन में बैठे रहे। देर शाम निगम के मुख्य अभियंता तरुण शर्मा, नोडल अधिकारी ट्रैफिक आशीष सिंह सहित अन्य लोहामंडी थाने पहुंचे, जहां देवेंद्र सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। 1मामले में इंस्पेक्टर लोहामंडी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि उनके सामने जेई से मारपीट नहीं हुई। जेई की तहरीर पर विधायक पुत्र देवेंद्र चौधरी व एक अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

(News Source: Dainik Jagran)

0 comments:

Post a Comment

Top Ad 728x90