Top Ad 728x90

APNI KHABAR

शनिवार, 23 मार्च 2019

आगरा: बसपा को लगा तगड़ा झटका, कई दिग्गजों ने थामा काँग्रेस का हाथ

बड़ा दलबदल

लोकसभा चुनाव से एन पहले बसपा को तगड़ा झटका लगा है। कई दिग्गजों ने दलबदल कर लिया है।
आज(शनिवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजबब्बर ने बताया कि बसपा के पूर्व विधायक ठाकुर सूरजपाल, पूर्व विधायक बसपा डॉ. धर्मपाल सिंह, और पूर्व विधायक बसपा भगवान सिंह कुशवाह, अकोला ब्लॉक प्रमुख ओंकार सिंह चाहर, पूर्व विधायक अनिल चौधरी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा और रालोद के दिग्गज नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। इसे बसपा और रालोद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर राज बब्बर की वापसी से गठबंधन को झटका लगा है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Top Ad 728x90