Top Ad 728x90

APNI KHABAR

Thursday, 11 August 2016

बहुत ख़ास है जोश-जुनून और उत्साह से लबरेज ये टीम इंडिया राइजिंग

टीम इंडिया राइजिंग- ताजनगरी आगरा में ऐसे जुनूनी लोगों का समूह जो समय मिलते ही निकल पड़ते हैं शहर को साफ़ सुथरा और सुंदर बनाने का लक्ष्य लेकर| चुनते हैं शहर के किसी एक हिस्से को और फिर समूह
सदस्यों के आपसी सहयोग के माध्यम से शुरू हो जाता है उस स्थान के कायाकल्प का काम| हर वर्ग हर उम्र के लोग इस टीम के सदस्य हैं| बिना किसी झिझक या शर्म के हर रविवार सुबह शहर के किसी हिस्से में ये लोग हाथों में झाड़ू, फावड़ा, पेंटिंग ब्रश लिए मिल जाते हैं और चल रहा होता है उस जगह की तस्वीर बदल देने का काम, लोगों को जागरूक बनाने का काम| हौसले इतने बुलंद कि जब तक काम पूरा नहीं हो जाता तब तक कोई पीछे नहीं हटता|
डॉ. आनंद राय
स्थानीय प्रशासन अथवा स्थानीय नागरिकों का सहयोग मिले या न मिले, इनके इरादे बुलंद रहते हैं| जो ठान लिया वो करके ही मानते हैं| वर्तमान में डॉ.आनंद राय के नेतृत्व में इंडिया राइजिंग नामक यह संगठन बखूबी काम कर रहा है और इनके कार्य की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी की गयी है| डॉ.आनंद राय स्वयँ वैज्ञानिक हैं, नासा के मिशन हेतु कार्य कर चुके हैं| अपने शहर-प्रदेश और देश के लिए कुछ सार्थक करने के प्रयास में फिलहाल वे जुटे हैं इंडिया राइजिंग को नए मुकाम तक पहुँचाने के लिए|
हाल ही में चीन, इजिप्ट, कोरिया व ईरान से आये करीब दो दर्जन छात्रों के साथ भी टीम ने एत्मदुदौला व्यू पॉइंट क्षेत्र में स्वच्छता व सौन्दर्यकरण अभियान चलाया और उस स्थान को संवारने का कार्य किया| सभी विदेशी छात्र अपने देशों में तकनिकी, चिकित्सा, भेषज आदि विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं व समाज सेवा में इंटर्नशिप हेतु भारत भ्रमण पर आये हैं|


आंधी-बारिश-धूप आदि की परवाह किये बगैर काम करने वाले इन लोगों की मेहनत का ही नतीजा है कि शहर के कई हिस्से जो पहले गंदगी से भरे नज़र आते थे, अब साफ़ सुथरे नज़र आते हैं| शहर को साफ़ सुथरा और शहरियों को जागरूक बनाने के लक्ष्य के साथ इनका यह मिशन अभी जारी है|

0 comments:

Post a Comment

Top Ad 728x90