Top Ad 728x90

APNI KHABAR

Friday, 5 August 2016

सपाइयों से मुलायम ने पूछा-"क्या अब जमीनें कब्जाना बंद करोगे"!

Share on Facebook
Share on Twitter
Share on Pinterest
फाइल फोटो
मीडिया ख़बरों के अनुसार -
समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के 84वीं जयंती पर लखनऊ में बोलते हुए सपा सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में बढ़ती अनुशासनहीनता को लेकर तंज कसते हुए उनसे पूछा कि "क्या अब जमीनें कब्जाना बंद करोगे"| उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के पदाधिकारी बेदाग़ होने चाहिए किन्तु हमारे यहाँ ऐसे लोग कम हैं| मुलायम ने आगे कहा कि सपा को बनाने में हमने बहुत मेहनत की है, इस बात का ध्यान रखते हुए अगली बार सरकार बनवा देना| उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव के मोड में आ जाने की नसीहत भी दी|
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का मानना है कि उत्तर प्रदेश में सत्ता की चाभी महिलाओं के पास है| उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अगर पार्टी को आगे बढ़ाना है और दोबारा सत्ता में लौटना है तो ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ना होगा| 
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सिर्फ पांच सीट जीत सकी, इसका उन्हें दुख है| लेकिन पांचों सीटें एक ही परिवार के लोगों ने जीती, इससे यह पता चलता है कि लोग इस परिवार पर भरोसा करते हैं|

0 comments:

Post a Comment

Top Ad 728x90