Top Ad 728x90

APNI KHABAR

Sunday, 29 January 2017

T20- शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दी पटखनी

by
बेहद रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने नेहरा-बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को पटखनी दे सीरीज में खुद को बनाए रखा है| १४४ के टारगेट का पीछा करते हुए मैदान पर उतरी इंग्लैंड की टीम कुछ ख़ास मुश्किलों में नज़र नहीं आई किन्तु अंतिम पाँच ओवरों में नेहरा-बुमराह की जोड़ी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को न केवल रन बनाने से रोका बल्कि विकेट भी चटका दिए| अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए ८ रनों की दरकार थी किन्तु बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र २ रन ही दिए और भारत ने मुकाबला ५ रनों से जीत लिया| 
इससे पहले भारत की ओर से बल्लेबाजी में के.एल.राहुल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा|  बुमराह को शानदार गेंबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया|

Friday, 6 January 2017

दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता ओमपुरी का निधन

by
18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अम्बाला शहर में जन्मे पद्मश्री पुरस्कार विजेता बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह निधन हो गया| ओम पुरी 66 साल के थे| ओम पुरी ने बॉलीवुड के अलावा ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान दिया|
1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी| बाद में अपने निजी थिएटर ग्रुप "मजमा" की स्थापना की| ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी| वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म "आक्रोश" ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई|

Sunday, 1 January 2017

अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान- नरेश उत्तम बने समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

by
सीएम अखिलेश यादव को रविवार को समाजवादी पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अखिलेश गुट ने नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है| मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले नरेश उत्तम अखिलेश यादव के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान उपाध्यक्ष थे| वर्तमान में नरेश कानपुर में रहते हैं| नरेश की सपा के प्रदेश संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है| घोषणा होने के फौरन बाद नरेश सपा के मुख्यालय पहुंचे| नरेश उत्तम ने कहा कि अखिलेश यादव को मजबूत करेंगे, उनके नेतृत्व में दोबारा समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में स्थापित कराएंगे|

सपाई रार-आज महाधिवेशन में जुटे सपाइयों ने अखिलेश को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, तो गुस्साए मुलायम सिंह ने रामगोपाल की फिर निलंबित की सदस्यता

by
समाजवादी पार्टी में मचा घमासान फिलहाल अभी थमता हुआ नहीं दिखाई पड़ रहा है। मुलायम सिंह यादव द्वारा एक दिन पहले सुलह-समझौता कराए जाने के बाद रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में बुलाए गए सपा के विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया।
अधिवेशन में प्रस्ताव प्रो. रामगोपाल यादव ने रखा। रामगोपाल ने पहला प्रस्ताव अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का रखा, जिसका वहां मौजूद सभी लोगों ने हाथ उठा कर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अखिलेश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी, संसदीय बोर्ड और देश के सभी संगठनों का जरूरत के मुताबिक गठन करने का अधिकार दिया गया। इस प्रस्ताव की सूचना चुनाव आयोग को दी जाएगी।
विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में दूसरा प्रस्ताव रखते हुए रामगोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राय है कि नेता जी मुलायम सिंह यादव को सर्वोच्च रहनुमा मानते हुए उन्हें संरक्षक बनाते हुए और मार्गदर्शक मान कर राय ली जाएगी। इस प्रस्ताव पर भी वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से हाथ उठवा कर समर्थन लिया गया।
अधिवेशन में शिवपाल सिंह यादव को सपा प्रदेश अध्यक्ष पद से तत्काल हटाने और अमर सिंह को निष्कासित किए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया। विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य किरनमय नंदा ने की। हालांकि, उनके आने से पहले इसकी जिम्मेदारी रामगोविंद चौधरी को दी गई थी। मंच पर नरेश अग्रवाल के साथ बलराम यादव, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, एसआरएस यादव, कमाल अख्तर, मधु गुप्ता, विनोद सिंह पंडित सिंह, शाहिद मंजूर, महबूब अली और अरविंद सिंह गोप आदि उपस्थित थे।
मुलायम ने हालांकि इस अधिवेशन में शिरकत नहीं की और न ही शिवपाल सिंह यादव इसमें शामिल हुए, बल्कि वरिष्ठ एसपी नेता ने इस अधिवेशन को ‘असंवैधानिक’ बताया और प्रतिनिधियों को इसमें शामिल नहीं होने की चेतावनी दी थी. मुलायम ने एक जनवरी को लिखे पत्र में कहा कि ‘यह पार्टी के संविधान व अनुशासन के विपरीत है और इसका उद्देश्य पार्टी को नुकसान पहुंचाना है.’ पत्र में कहा गया कि ‘जो भी इस अधिवेशन में भाग लेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.’
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में कल शांत होती लग रही लड़ाई ने आज फिर नया मोड़ ले लिया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाये जाने समेत सभी पारित प्रस्तावों को अवैध करार देते हुए सम्मेलन के कर्ताधर्ता सपा महासचिव रामगोपाल यादव को फिर पार्टी से निकाल दिया।

Top Ad 728x90