Top Ad 728x90

APNI KHABAR

Tuesday, 31 March 2020

मथुरा में मस्जिदों से 51 लोग पकड़े, बहराइच में मस्जिद से मिले 17 ग़ैरमुल्की

सभी लोगों को क्वारंटाइन में रखा जाएगा



दिल्ली निजामुद्दीन की तर्ज पर मथुरा में जमात के रूप में आये 51 लोगों को खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर तीन स्थानों से मस्जिदों से पकड़ा गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोविंदनगर क्षेत्र में मरकज से 14, विष्णुपुरी मस्जिद से 7, और फरह के कस्बा ओल क्षेत्र की मस्जिद से 30 लोगों को पकड़ा। इनमें से कई लोगों के निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल होकर आने की अटकले हैं। 
इन सभी लोगों का परीक्षण किया गया है। सभी लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा। पकड़े गये लोग बाहरी जनपदों के रहने वाले हैं। इतनी बड़ी संख्या में इन लोगों के पकड़े जाने पर यहां हड़कंप मच गया है। न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि पुलिस और आमजन भी इसे लेकर चिंता में पड़ गये हैं।
-
वहीँ बहराइच की 2 मस्जिदों में छिपे कई ग़ैर मुल्की मौलानाओं समेत 21 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है| छापेमारी कार्रवाई करते हुए थाईलैंड के 7, इंडोनेशिया के 10 मौलानाओं के साथ-साथ 4 हिंदुस्तानी मौलानाओं को क्वारंटाइन किया गया है|

0 comments:

Post a Comment

Top Ad 728x90