Top Ad 728x90

APNI KHABAR

Saturday, 14 March 2020

आगरा: नवविवाहिता के गैरजिम्मेदाराना रवैये से Corona Virus के खौफ में लोग !

स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा




आगरा: विदेश से हनीमून मनाकर लौटी आगरा की महिला को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया। महिला का पति बंगलूरू में कोरोना संक्रमित पाया गया था।
मीडिया खबरों के अनुसार पिछले सप्ताह गूगल के बेंगलुरू ऑफिस में काम करने वाले एक इंजीनियर में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद उसे एकांत में रखा गया।
दंपत्ति विदेश में हनीमून मनाकर भारत लौटा था। हनीमून मनाने के दौरान यह दंपत्ति ग्रीस और फ्रांस भी गया था। 27 फरवरी को दोनों वापस मुंबई पहुंचे और यहां से बेंगलुरू गए थे।
इंजीनियर की पत्नी अपने परिजनों के पास आगरा आने के लिए 8 मार्च को निकल पड़ी और हवाई तथा रेलयात्रा कर आगरा आ गयी| इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन के होश उड़ गए और उसके ट्रैवल रूट को अब ट्रेस किया जा रहा है|
रेलवे कॉलोनी में कोरोना वायरस रैपिड रिस्पांस की टीम
फोटो: अमर उजाला
जब आगरा में प्रशासन महिला के घर पहुंचा, जहां वह परिवार के 8 अन्य लोगों के साथ रुकी थी, तो उन्हें परि...

Read more at: https://hindi.asianetnews.com/national-news/women-return-from-honeymoon-fled-bengaluru-to-delhi-and-agra-test-coronavirus-ve-kpp-q76ao1
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महिला बेंगलुरू से लौटकर अपने आठ परिजनों के साथ आगरा में रह रही है। जब अधिकारी जांच के लिए वहां पहुंचे तो उनको गुमराह किया गया तथा विरोध का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिसबल को वहां पर बुलाया गया,युवती के परिजनों की काउन्सलिंग की गयी तब  कहीं  जाकर युवती को अस्पताल पहुँचाया जा सका| 
अब युवती व उसके परिजनों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है जिससे कि समय रहते आवश्यक कदम उठाये जा सकें|   
जब आगरा में प्रशासन महिला के घर पहुंचा, जहां वह परिवार के 8 अन्य लोगों के साथ रुकी थी, तो उन्हें परि...

Read more at: https://hindi.asianetnews.com/national-news/women-return-from-honeymoon-fled-bengaluru-to-delhi-and-agra-test-coronavirus-ve-kpp-q76ao1

0 comments:

Post a Comment

Top Ad 728x90