Top Ad 728x90

APNI KHABAR

Saturday, 31 December 2016

जनरल विपिन रावत ने थल सेना प्रमुख और एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा ने वायुसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला

by
करीब 13 लाख की तादाद वाली थल सेना और करीब डेढ़ लाख कर्मियों की वायुसेना को शनिवार को 'नए सेनापति' मिल गए| थल सेना की कमान जनरल विपिन रावत को मिल गई है| निवर्तमान सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने रावत को कमान सौंपी| इससे पहले सुहाग ने अंतिम बार सेना की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर निरीक्षण किया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेना ने इस साल सबसे ज्यादा आतंकियों को ढेर किया| उन्होंने बताया कि 2012 में 67, 2013 में 65 और इस साल 141 आतंकी जम्मू-कश्मीर में मारे गए हैं|
वायुसेना की कमान एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा को सौंपी गई है| निवर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने धनोवा को यह कमान सौंपी|

रद्द हुआ निलंबन- अखिलेश, रामगोपाल हुए बहाल

by
यूपी की पॉलिटिकल उथलपुथल का पटाक्षेप आज अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के निलंबन को रद्द करने के साथ कर दिया गया| शिवपाल यादव द्वारा इसकी पुष्टि की गयी| प्रत्याशियों की सूची पर अब पुनर्विचार किया जाएगा| कल होने वाले अधिवेशन का कार्यक्रम फिलहाल यथावत है| शिवपाल यादव का कहना है कि हम साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे| 
गौरतलब है कि अखिलेश-रामगोपाल के निलंबन की खबर के साथ ही इनके समर्थकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताना शुरू कर दिया था| इधर अखिलेश यादव द्वारा भी आज सुबह अनाधिकारिक तौर पर अपना शक्ति प्रदर्शन कर दिखा दिया गया था|

Thursday, 29 December 2016

सपा में दंगल-अखिलेश समर्थित उम्मीदवार दे सकते हैं बड़ा झटका!

by
विधानसभा चुनावों से पहले सपा में मची हलचल थमती नज़र नहीं आ रही है| टिकट बँटवारे में अपने करीबियों का पत्ता काटे जाने से मुख्यमंत्री अखिलेश व्यथित बताये जा रहे हैं| मीडिया ख़बरों के अनुसार टिकट बँटवारे में किनारे किये गये अखिलेश समर्थित उम्मीदवार बात न बनने की दशा में चुनाव में अलग से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं| 
इससे पहले आज अखिलेश के घर के बाहर जुटे समर्थकों ने नारे लगाए कि वे अखिलेशवादी है। पार्टी के नेता अशफाक अली खां ने कहा कि हम मैदान छोड़कर भागने वाले नहीं है। अभी मुख्यमंत्री का फैसला आयेगा। विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री जी इस बारे में बताएंगे। अब हम लोग चुनाव लड़ने के लिए क्षेत्र में जा रहे हैं।
समर्थकों ने कहा कि मुलायम हमारे आदर्श हैं पर प्रदेश की जनता को अखिलेश की जरूरत है। उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। 

Agra: छावनी क्षेत्र से सपा के घोषित प्रत्याशी चंद्रसेन टपलू का आकस्मिक निधन

by
आगरा छावनी से सपा प्रत्याशी चन्द्रसेन टपलू के आकस्मिक निधन की खबर से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही तमाम सपा नेता उनके फतेहाबाद रोड स्थित आवास पहुंच गए।रात में अचानक उनकी तबियत खराब हुई जिसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें इलाज हेतु दिल्ली ले जाया जा रहा था किन्तु रास्तें में उनकी मृत्यु हो गयी| 

Thursday, 8 December 2016

मुस्लिम महिलाओं के साथ क्रूरता, उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है तीन तलाक व्यवस्था: HighCourt

by
तीन तलाक के मामले पर देश में चल रही बहस के बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज एक बड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा है कि संविधान में सब के लिए समान अधिकार हैं, इसमें मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं। इसलिए तीन तलाक के मुद्दे पर उनके अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। उन्हें उनके अधिकार मिलने चाहिए।  कोर्ट ने कहा है कि पर्सनल लॉ बोर्ड का कानून संविधान से ऊपर नहीं हो सकता है। 

मीडिया ख़बरों के अनुसार-

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा। पहले से ही ये मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। वहीं केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये तो फैक्ट है। संविधान सुप्रीम है। मजहब विश्वास है, सभी को संविधान का पालन करना चाहिए। किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। वहीं मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने भी कहा कि कोई भी पर्सनल कानून संविधान से उपर नहीं हो सकता।
समाजवादी पार्टी नेता अबू आज़मी ने इस फैसले पर कहा कि ट्रिपल तलाक का मामला पूरी तरह से धार्मिक मामला है। ट्रिपल तलाक का मतलब अलग है। संविधान देश का और कुरान शरियत दोनों अलग चीजें हैं। आडवाणी पाकिस्तान में पैदा हुए तो हिंदुस्तान आ गए। अगर कल हिंदुस्तान में कह दिया जाए कि हिंदू अपने मुर्दो को जला नहीं सकते, मंदिर नहीं जा सकते तो उनसे पूछा जाएगा कि उनका धर्म बड़ा या कानून बड़ा। हम अपने इस्लामिक कानून में दखलंदाजी नहीं चाहते।
मुस्लिम विद्वान खालिद राशिद फिरंगी महली ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बॉर्ड की लीगल कमेटी स्टडी करेंगे और फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। हमें संविधान हमारे धर्म का पालन करने का हक देता है। तलाक का कुछ लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसका ये मतलब नहीं कि आप कानून खत्म कर दें। अगर कोई मर्द अपनी पत्नी पर अत्याचार कर रहा है तो आप कानूनी कार्रवाई करें। कहीं भी कोई बेइंसाफी नहीं हो रही।
वहीं समाजवादी पार्टी नेता आजम खां ने कहा कि मज़हब आस्था के लिए होता है और आस्था पर बहस नहीं होनी चाहिए। 6 दिसंबर को भी एक बड़ा सवाल था हिंदुस्तान में, कहा थे सब?
केंद्र का रुख 
केंद्र सरकार तीन तलाक के पक्ष में नहीं है। सरकार ने 7 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि तीन तलाक की संविधान में कोई जगह नहीं है। तीन तलाक और बहुविवाह की इस्लाम में कोई जगह नहीं है। इसके बाद सरकार ने मुस्लिम संगठनों की राय जानने के लिए 16 सवालों की प्रश्नावली भी तैयार की जिसका  ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बहिष्कार करने का ऐलान किया।ट्रिपल तलाक के अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर भी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड केंद्र सरकार के रुख का विरोध कर रहा है।

नोटबंदी- क्या 50दिन में राहत की बात सिर्फ एक जुमला?

by
नोटबंदी पर प्रधानमंत्री ने खुद जनता से 50 दिन की मोहलत मांगी, और वादा किया कि 50 दिन के अंदर,  यानी की 30 दिसंबर तक जनता को नकदी से हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी। लेकिन पीएम मोदी का ये बड़ा वादा अब सवालों के घेरे में है, क्यूँकि नोटबंदी को एक माह होने के करीब है, लेकिन समस्या कम होती नहीं दिखाई दे रही है|
ना तो बैंक और ना ही एटीएम लोगों को समुचित राहत दे पा रहे हैं| कतार कम होने का नाम नहीं ले रही| उद्योगों पर नोटबंदी का असर दिखने लगा है| मजदूर वर्ग बेहाल हो रहा है| किसान भी दुविधा में दिखाई दे रहे हैं| जेटली जी कह चुके कि समस्या थोड़ा लंबा खिंच सकती है| ऐसे में अब सवाल यही कि क्या वादा जुमला बन जाएगा?

Top Ad 728x90