Top Ad 728x90

APNI KHABAR

Wednesday, 26 June 2019

भाजपा विधायक ने निगम अधिकारी को पीटा-वीडियो वायरल-मचा हंगामा !

by


इंदौर. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश ने बुधवार को निगम अधिकारी को बैट से पीटा। नगर निगम द्वारा शहर में चिन्हित किए गए 26 अति खतरनाक मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी के तहत निगम का अमला अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत एक जर्जर मकान को तोड़ने पहुंचा था। स्थानीय लोगों के बुलाने पर आकाश ने मौके पर पहुंचकर निगम के अधिकारियों को धमकाया। अधिकारियों से कहा कि 10 मिनट में यहां से निकल जाना, वर्ना जो भी होगा उसके जिम्मेदार खुद होंगे। इसी दौरान अधिकारियों से कहासुनी हो गई और आकाश ने अधिकारी को बैट से पीटना शुरू कर दिया। आकाश के समर्थकों ने भी अधिकारियों को पीटा। 
आकाश इंदौर-3 सीट से भाजपा विधायक है। मारपीट के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया।

Tuesday, 25 June 2019

आगरा में आश्रम संचालक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

by
सिकंदरा के रुनकता में रेणुका धाम स्थित श्री ओम शांति आश्रम में युवतियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में संचालक भगवान सिंह (40) को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। 
अलीगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवती ने आश्रम से भागकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
उसकी करतूत का पता चलने पर गुस्से में आए आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित युवती ने मीडिया को बताया कि वह कई सालों से यह घिनौनी करतूत कर रहा है। आश्रम में रहने वाली युवतियों ने बताया कि उन्हें बंधक बनाकर रखा जाता है। कहीं भी जाने की इजाजत नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती चार साल पहले घर छोड़कर आश्रम में आई थी। 

Monday, 24 June 2019

गोली मारी हैं लेकिन रेप करने पर नहीं बल्कि पुलिस पर फायरिंग के जवाब में !

by
कल से सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट्स और मैसेजेस की बाढ़ आ गयी है जिनमें रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा को नायक बनाते हुए यह कहा जा रहा है कि देश में पहली बार किसी ने रेप के आरोपी को सीधे गोली मारी है| कई पोस्ट्स में रेप के आरोपी की मौत हुयी भी प्रचारित की जा रही है| जबकि वास्तविकता इससे कुछ जुदा है|
सात मई को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई छह साल की मासूम बच्ची का शव सवा महीने बाद बीते शनिवार को मिलने के बाद इलाके में हड़कंप सा मच गया और रामपुर एसपी अजय पाल शर्मा ने तुरंत इस मामले में एक टीम का गठन किया | पुलिस बच्ची के हत्यारोपी का पता लगाने के साथ ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गयी| बदमाश नाजिर का पुलिस से सामना होने पर उसने पुलिस पर गोलियां चला दी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें नाजिर के पैरों में दो गोलियां लगी| पुलिस ने नाज़िर को पकड़कर अस्पताल में भर्ती करा दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है | और बस इसी को सोशल मीडिया पर लोगों ने यह कहकर प्रचारित कर दिया कि देश में पहली बार किसी पुलिस अधिकारी ने रेप के आरोपियों पर सीधा एक्शन लेते हुए गोली मार दीं| और यह सब केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि मेनस्ट्रीम मीडिया भी इसी पैटर्न पर आगे बढ़ा| 
बेशक मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका, उनकी तत्परता सराहनीय एवँ प्रशंसनीय है किन्तु यह कहना कि आरोपी को दुराचार के अपराध के लिए गोली मारी और न्याय कर दिया, सही नहीं लगता| 

कुछ वेबलिंक देखिये: 

मीडिया खबरों के अनुसार लड़की के पिता ने बताया कि मेरी 6 साल की बेटी के साथ आरोपी ने पहले हैवानियत का गंदा खेल खेला और पहचान छिपाने के डर से उसकी गला रेत कर हत्या करने के बाद तेजाब से उसे जला दिया जिससे शव की पहचान न हो सके| और फिर आरोपी मासूम के शव को खंडहर में फेंक कर फरार हो गया|
--
दी लल्लनटॉप नामक वेबसाइट ने अपनी एक वेब रिपोर्ट में इस पूरे घटनाक्रम का एक अलग एंगल प्रस्तुत किया है|

बलात्कार और हत्या के बाद अब गुरमीत राम रहीम को करनी है खेती- लगाई पैरोल की अर्जी !

by

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या और दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पैरोल की मांगी की है| गुरमीत सिंह सीबीआई कोर्ट द्वारा यौन शोषण और हत्या के मामले में सजायाफ्ता है|  राम रहीम ने 42 दिनों के पैरोल की अर्जी दी है और जेल प्रशासन ने अच्छे व्यवहार के सर्टिफिकेट के साथ अर्जी को हरी झंडी भी दे दी| हरयाणा के जेल मिनिस्टर केएल पंवार ने कहा की हर दोषी को पैरोल लेने की आजादी है और राम रहीम की अर्जी उन्होंने प्रशासन को दे दी है जिसपर नियमानुसार कार्यवाही होगी|

हालाँकि यह सब इतना आसान भी नहीं चूँकि रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम ने खेती-बाड़ी को आधार बनाकर पैरोल मांगी है, जिसपर रिपोर्ट सबमिट होनी है कि उसके पास निजी कृषि योग्य भूमि है भी अथवा नहीं, या फिर केवल डेरा सच्चा सौदा के नाम पर ही भूमि है| पुलिसिया रिपोर्ट भी आनी है कि डेरा प्रमुख की रिहाई से क़ानून व्यवस्था पर कोई प्रभाव तो नहीं पड़ना| 

मंत्री और एमएलसी रहे पिता-पुत्र की बसपा में वापसी

by
पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन और उनके बेटे पूर्व एमएलसी स्वदेश कुमार उर्फ वीरु सुमन की बसपा में वापसी की खबर है। दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में वर्ष 2016 में पार्टी से निष्कासित किया गया था।  
पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन ने बसपा से निष्कासन के बाद राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में नारायन सिंह सुमन ने रालोद के टिकट से आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और हार का सामना करना पड़ा था। 
लोकसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के बाद भी मिली करारी हार के बाद बसपा में समीक्षा का दौर चल रहा है। हार के कारणों की तलाश के साथ ही संगठन को फिर से मजबूत बनाने के लिए पार्टी उन्हें भी साथ जोड़ रही है, जिन्हे कभी बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

मॉब लिंचिंग में गयी चोरी के आरोपी युवक की जान, मुकदमा दर्ज, एक हिरासत में- झारखंड का मामला

by
झारखंड में ‘मॉब लिंचिंग’ के शिकार युवक की तबरेज अंसारी की अस्पताल में मौत हो गयी| सरायकेला के धातकीडीह गांव के पास तबरेज अंसारी को भीड़ ने चोरी के आरोप में एक खंबे से बाँध जमकर पीटा था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया| ज्युडिशियल कस्टडी के दौरान तबरेज की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया किन्तु डॉक्टर उसे बचा नहीं सके|
तबरेज की मौत के मामले में पुलिस ने मॉब लिंचिंग का केस दर्ज कर लिया है| मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है और रविवार को एक आरोपी पप्पू मंडल को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेज दिया| सरायकेला के एसपी कार्तिक एस मामले की जांच कर रहे हैं|
सरायकेला थाना में दर्ज प्राथमिकी में तबरेज की पत्नी शाइस्ता परवीन ने कहा कि तबरेज से उसका निकाह तीन महीने पहले ही हुआ था| तबरेज अंसारी महाराष्ट्र के पुणे में वेल्डिंग का काम करता था और ईद पर छुट्टियों के दौरान घर आया था| 17 जून की रात को दो साथियों के साथ बाइक से जमशेदपुर के आजादनगर लौटने के दौरान धातकीडीह गांव के पास पप्पू मंडल एवं अन्य ने चोरी के संदेह में उसे पकड़ लिया अौर खंभे से बांधकर पीटा| आरोप यह भी है कि तबरेज से जबरन धार्मिक नारे लगवाने का प्रयास भी हुआ जिससे इनकार पर उसे और ज्यादा पीटा गया| 
फिलहाल पुलिस मामले की जाँच और कार्रवाई में जुटी है, एवँ सियासत गरमा रही है|

Wednesday, 12 June 2019

बार कॉउंसिल अध्यक्षा की दिन दहाड़े हत्या, साथी अधिवक्ता ने हत्या कर खुद को भी मारी गोली

by
दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की अध्यक्ष चुनी गईं दरवेश यादव की दीवानी कचहरी परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई| पूर्व सहयोगी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने दरवेश यादव को पांच गोली मारने  के बाद खुद को भी गोली मार ली| 
दरवेश को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारने वाले अधिवक्‍ता मनीष की हालत भी खतरे में है, गोली उसके सिर में लगी है| बार कौंसिल अध्‍यक्ष दरवेश सिंह के शव को पोस्‍टमार्टम के बाद रात नौ बजे करीब परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन पार्थिव शरीर को वहां से सीधे पैतृक घर एटा ले गए जहां गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया | दूसरी तरफ मनीष शर्मा के घर पर सन्‍नाटा पसरा हुआ है। परिजन मनीष के साथ मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम गए हैं।

Top Ad 728x90